CCTV ने खोल दी झूठे POCSO आरोप का सत्य! कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया बरी, जांच अधिकारी पर FIR के निर्देश...
ग्वालियर में POCSO एक्ट से जुड़े एक मामले में अदालत के फैसले ने सभी को चौंका दिया। वर्ष 2023 में दर्ज इस केस में नाबालिग की शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन सुनवाई के दौरान सामने आए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों ने अभियोजन की कहानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अदालत ने पाया कि कथित घटना उपलब्ध सबूतों से मेल नहीं खाती और मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। इसके बाद दोनों आरोपियों को बरी करते हुए तत्कालीन जांच अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।