ब्यावरा: राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने जेपला गांव में ₹49.29 लाख के निर्माण कार्य का भूमि पूजन व लोकार्पण किया
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को दोपहर 3 बजे करीब जेपला गांव में 49 लाख 29 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।