ब्यावरा: ब्यावरा पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य की ली जानकारी
पूर्व मंत्री अरूण यादव गुरूवार को शाम 6 बजे करीब ब्यावरा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने ब्यावरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और एसआईआर कार्य की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।