ब्यावरा: ब्यावरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में एटीएम में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के ऑल्ड एबी रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में गुरूवार की दरमियानी रात को अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी लगने के बाद गुरूवार को सुबह 11 बजे करीब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामलें की जांच शुरू की। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।