राजद नेता महफूज आलम ने कहा- एनडीए का कोई दल नहीं बचेगा जो तेजस्वी के साथ न आए
औरंगबाद:राजद नेता महफूज आलम ने बताया कि तेजस्वी यादव की यात्रा को सफल बनाने के लिए उनकी ओर से हर पंचायत में परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता एवं आम जनता गांधी मैदान पहुँच सके।उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव रविवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान आ रहे हैं। मैं मदनपुर की जनता मालिक से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर उनके मान-सम्मान को बढ़ाएं।