खलीलाबाद: चेगेरा मगेरा गांव के मुख्य मार्ग पर दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने एक महीने बाद ई-रिक्शा चालक पर दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। 5 मार्च को चंगेरा-मंगेरा गांव के पास राज गौतम के ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बस्ती के कैली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुर