राजकीय महाविद्यालय चम्बा की 10 सदस्ययी टीम ने राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* में विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया ।
उक्त जानकारी देते हुए टीम प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि इस युवा उत्सव में प्रदेश भर की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 60 टीमों के लगभग 600 प्रतिस्पर्धालु छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
इस युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय चम्बा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वाग्मिता, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, पोस्टर बनाओ, कार्टून बनाओ, मूर्तिकला, कोलाज बनाओ, स्पॉट पेंटिंग, डिबेट, एलोक्यूशन इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया व बेहतरीन प्रदर्शन किया ।
प्रतियोगिता की सबसे प्रतिष्ठित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में राजकीय महाविद्यालय चम्बा ने 60 महाविद्यालयों की टीमों को प्रथम छंटनी राउंड में पछाड़ते हुए अंतिम पांच टीमों में जगह बनाई ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड अंतिम पांच टीमों के मध्य मुख्यातिथि के समक्ष आयोजित हुआ ।
इस प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चम्बा के हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल की तीन सदस्यीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचो राउंड में बढ़त बनाये रखते हुऐ 135 अंकों के साथ *प्रथम स्थान* प्राप्त किया व विजेता टीम बनी।
*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* के समापन समारोह के मुख्यातिथि माननीय उप-कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रोफेसर महावीर सिंह ने टीम को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त देकर सम्मानित किया ।
उक्त विजेता टीम अब *उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव* की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
ज्ञात रहे राजकीय महाविद्यालय चम्बा की प्रश्नोत्तरी की टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित उक्त युवा उत्सव समूह -1 की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में पिछले सात वर्षो से फाइनल राउंड में पहुंच कर प्रतिभागिता सुनिश्चित करके महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर जी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है । युवा उत्सव समूह एक की टीम ने सराहनीय प्रदर्शन किया है जिसके लिए टीम के सभी सदस्य व प्रभारी प्रोफेसर अविनाश बधाई के पात्र हैं । आगामी दिनों में टीम के सदस्यों को महाविद्यालय द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा ।
Chamba, Chamba | Sep 20, 2026