खंडवा नगर: टीबी पर बड़ा वार! नहाल्दा और कोटवाड़ा में 121 ग्रामीणों की एक्स-रे जांच, संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल लिए गए
खण्डवा जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए शुक्रवार को नहाल्दा और कोटवाड़ा गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। सघन टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की मदद से कुल 121 संभावित मरीजों की जांच की गई। इनमें नहाल्दा में 59 और कोटवाड़ा में 62 लोगों के एक्स-रे किए गए।