पीरटांड: पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास बाइक-कार की टक्कर, पीछे से आए ट्रक ने भी मारी टक्कर
पीरटांड थाना क्षेत्र के पांडेडीह के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक और कार के बीच पहले आपस में टक्कर हो गई और फिर पीछे की से आ रही एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वंही बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अपरा - तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।