मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरूआ में चोरों ने मंगल की रात करीब बारह बजे के आस पास तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीढ़ित रामचन्द्र ने बताया की चोर दो घरों में चोरी कर चुके थे लेकिन तीसरे में चोरी करने पहुंचे वैसे एक युवक की आंख खुल गई जिससे चोर मौके से भाग निकले। पीढ़ित ने बुधवार सुबह 11 बजे शिकायती पत्र दिया है।