रॉबर्ट्सगंज: पपड़हवा, पल्हारी और चेरुई में कंपनी स्थापना के विरोध में आदिवासियों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पपड़हवा पल्हारी और चेरुई गांव में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के विरोध में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में आदिवासीयो ने विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गांव में कंपनी स्थापना का विरोध करते हुए इसे क्षेत्र के पर्यावरण, जल, जंगल और जमीन के लिए खतरा बताया