21 जुलाई को प्रयागराज में होगी बीकेयू की किसान सम्मान महापंचायत
प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने 21 जुलाई को प्रयागराज में मंडल स्तर की पहली 'घेरा डालो-डेरा डालो' किसान सम्मान महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। यह निर्णय 7 जुलाई को मुजफ्फरनगर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में लिया गया।
बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से महापंचायत की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। संगठन का कहना है कि किसानों पर दर्ज मुकदमों और कथित दमनकारी नीतियों के विरोध में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ प्रयागराज पहुंचकर महापंचायत में शामिल होंगे।
यह जानकारी बीकेयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।