हुज़ूर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 23.14 ग्राम MD ड्रग बरामद
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो एमडी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 23.14 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है|