रायगढ़ के कथित युवक ने वीडियो जारी कर खुद को CGPSC मेरिट सूची में शामिल "News" नाम का अभ्यर्थी बताया है। वीडियो में उसने मेरिट सूची के साथ अपने शैक्षणिक दस्तावेज़ और आधार कार्ड भी दिखाए हैं, जिनमें उसका नाम "News" दर्ज होने का दावा किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर और चर्चा तेज हो गई है। हालांकि वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज़ों की स्वतंत्र पुष्टि हमारा संस्थान नहीं करता। आधिकारिक पुष्टि संबंधित दस्तावेज़ों और सक्षम प्राधिकारी से ही मानी जाएगी।
Sanna, Jashpur | Aug 7, 2026