शाहगंज: शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास से अपहरण व पाक्सो ऐक्ट के मामले में बाल अपचारी लिये गया हिरासत में
सरपतहां पुलिस ने अपहरण करने के आरोपी बालअपचारी को रबिवार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी को पहले हीं बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाले एस.आई.चन्द्रमा पाण्डेय मय हमराह हेडकांस्टेबल रामसागर यादव, कांस्टेबल सिजाउद्दीन शेख ने बताया केस दर्ज होने के बाद से अपहरण करने वाले किशोर व अपहृता की तलाश हो रही थी।