दमोह: दमोह कृषि उपज मंडी के बाहर वाहनों की लगी कतारें, देर रात से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
Damoh, Damoh | Apr 9, 2026 दमोह कृषि उपज मंडी गेट के बाहर एक बार फिर सेकड़ो की संख्या में वाहन कतारों में खड़े नजर आए,जिले भर से किसान अपनी फसल विक्रय करने के लिए वाहन लेकर मंडी पँहुचे लेकिन मंडी गेट बंद होने से ,गेट के बाहर दमोह सागर मुख्य मार्ग पर किसानों और वाहनों की लाइने लग गईं,आज शुक्रवार सुबह 4 बजे यंहा बड़ी संख्या मे किसान मंडी खुलने के इंतजार में बेचैन नजर आये