चांपा: चांपा पुलिस ने सिवनी गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 45 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर की चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी नारायण धीवर को सिवनी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी गांव में व्यक्ति महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नारायण धीवर।