पीलीबंगा: पीलीबंगा में सर्व समाज के लोगों ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन
पीलीबंगा में सर्व समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय के आगे आज शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त किए जाने के आरोप में सर्व समाज ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार नवीन गर्ग को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सोपा। पाकिस्तान में फर्रुखाबाद में 125 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा को ध्वस्त किए जाने की वक्ताओं ने कड़ी निंदा की।