समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए थप्पड़ कांड की गूंज थमने का नाम नहीं ले रहा। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने अपनी जाति के नेता को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में कहा था कि जिन्होंने थप्पड़ मारा है उनके हाथ काट देनी चाहिए। उनके इस बयान को लेकर जहां जातिगत राजनीति बढ़ गई है। वही क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा डॉक्टर संजय निषाद के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद की गर्दन काटे जाने की बात कहे जाने से अब निषाद समाज के लोगों में बेहद आक्रोश वयाप्त है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने जुलूस निकालकर, हाथों में तख्तियां लिए लेकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंच उन्होंने डॉक्टर संजय निषाद के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सोपा। इस संबंध में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ड़ॉ अमित कुमार ने बताया कि निषाद समाज को उनके हक और अधिकार दिलाने वाले निषाद पार्टी के मुखिया प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के खिलाफ एक जाति द्वारा किए गए अमर्यादित टिप्पणी का हम विरोध करते हैं। डॉक्टर संजय निषाद ने किसी भी जाति और समुदाय का नाम लेकर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की थी लेकिन क्षत्रिय समाज के लोगों ने इस तरीके से डॉक्टर संजय निषाद के गर्दन काटे जाने की बात कही है। उसे निषाद समाज में बेहद आक्रोश व्याप्त है वही जब उनसे पूछा गया कि डॉक्टर संजय निषाद ने क्षत्रिय समाज के लोगों की हाथ काटने की बात कही है तो अमित कुमार ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने किसी जाति का नाम नहीं लिया जो दोषी थे उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई लेकिन दोषियों के पक्ष में उनके समाज के लोगों ने निषाद पार्टी के मुखिया के खिलाफ जनसभाएं कर तमाम तरीके की अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की है। जिसे समाज कभी माफ नहीं करेगा समय रहते अगर जिला प्रशासन में उचित कार्रवाई नहीं की तो समाज आगे उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा
#NishadSamaj
#SNewsLiveGorakhpur
#Gorakhpur