अमरोहा: अमरोहा में मिशन शक्ति को लेकर महिला पुलिस हुई अलर्ट, महिला अपराध पर लगेगा अंकुश, छात्राओं को कॉलेज में किया जाएगा जागरूक
Amroha, Amroha | Sep 30, 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मी अलर्ट मोड पर हैं और जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। कॉलेजों और बाजारों में निगरानी महिला थाने की टीम छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बता रही है।