खेकड़ा: विनयपुर गांव से ईको कार चोरी, चोर CCTV में कैद, पीड़ित ने दी तहरीर
विनयपुर गांव से एक ईको कार चोरी हो गई है। चोरों ने सोमवार मंगलवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने रटौल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। विनयपुर निवासी रोहित पुत्र महेंद्र ने बताया कि उन्होंने सोमवार देर शाम अपनी ईको कार जाटव मोहल्ले में खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने घर चले गए थे। सुबह जब रोहित