-#शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने रचा इतिहास, डी.फार्मेसी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की टॉप 3 रैंक पर किया कब्जा...
-#ब्राइट #न्यूज #बिलासपुर
-#शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बिलासपुर ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित डी.फार्मेसी द्वितीय वर्ष जून-2026 की परीक्षा में प्रदेश की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों रैंक हासिल कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।
-#परीक्षा_परिणाम के अनुसार दीक्षा कुमारी ने 94.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान, रविकांत ने 93.9 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा सौरव कश्यप ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-#एक ही संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा शीर्ष तीनों स्थान हासिल करना संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है।
-#इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की शीर्ष तीनों रैंक प्राप्त करना हमारे विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण है। यह उपलब्धि हमें भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी अपने ज्ञान और सेवाभाव से समाज एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे तथा संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित करेंगे। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ जिम्मेदार और कुशल स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में तैयार करना है।
-#संस्थान की प्राचार्या डॉ. ईशा रानी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत और शिक्षकों के समर्पित प्रयास का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
-#संस्थान_परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#BrightNewsBilaspur #BrightNews #ShivaInstituteOfPharmacy #DPharmacy #HPTechBoard #Dharamshala #Topper #Rank1 #Rank2 #Rank3 #DikshaKumari #Ravikant #SauravKashyap #EducationNews #PharmacyStudents #AcademicExcellence #HimachalNews #HPNews #BilaspurNews #TechnicalEducation #Himachal24x7 #HimachalKiKhabar #HimachalDarpan #HimachalBreaking #LocalNews #HimachalToday #HPBreaking #HimachalUpdates #NewsFromHimachal #HimachalHeadlines #HimachalReporter #StudentSuccess #HealthSector #FuturePharmacists #ExamResult #BoardExam #HimachalPradesh #DistrictBilaspur #ProudMoment
Himachal Pradesh, India | Jul 17, 2026