नईसराय: भाजपा नई सराय मंडल की कामकाजी बैठक हुई। पौधारोपण भी हुआ
शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी मंण्डल नईसरांय की कामकाजी बैठक महाकाल धाम ड़ुगासरा पठार पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी देवेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी, महामंत्री मुनेश रघुवंशी और चन्द्रभान जाटव, पूर्व जिला मंत्री रघुवीर प्रसाद सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पौध रोपण भी किया गया।