भिवानी: निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाना पोलिंग पार्टियों की जिम्मेदारी: एडीसी एवं रिटर्निंग अधिकारी हर्षित कुमार
अतिरिक्त उपायुक्त एवं बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में चुनाव प्रक्रिया बारे पोलिंग पार्टियों को ट्रेनिंग दी गई। पोलिंग पार्टियों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण इसलिए दिया जाता ताकि वे मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित कर सकें।