भिवानी: भिवानी में सेशन जज देशराज चलिया ने बाल आश्रम व जिला कारागार का दौरा किया, दिए दिशा-निर्देश
सेशन जज डीआर चालिया ने आश्रमों का निरीक्षण करते हुए कहा कि बच्चों को हमारे संविधान में उचित पालन पोषण उनके सर्वांगीण विकास के लिए पर्याप्त अधिकार दिए हैं। आश्रम की प्रबंध समिति को बच्चों की पढ़ाई, भोजन, वस्त्र अन्य आवश्यक सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक समिति से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली।