भिवानी: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
मामला शनिवार का है। राजकीय रेलवे चौकी पुलिस को सूचना मिली कि सुई रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव खरकड़ी की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे चौकी पुलिस से एसआइ सुरेंद्र अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक की उम्र करीब 50 साल है।