भिवानी: भिवानी में राज्य स्तरीय कन्वेंशन में जुटे रोड़वेज कर्मचारी, सभी पार्टियों के अध्यक्षों को देंगे ज्ञापन
रोड़वेज कर्मचारियों की मांगों की लगातार की जा रही अनदेखी व वादाखिलाफी को लेकर आज यहां सांस्कृतिक सदन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय कन्वेंशन राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मंच का संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया।