भिवानी: भिवानी में रोडवेज़ कर्मचारियों ने राजनीतिक पार्टियों से की अपील, कर्मचारियों की मांगों और निजीकरण पर रुख स्पष्ट करें
रोड़वेज कर्मचारियों की मांगों की लगातार की जा रही अनदेखी व वादाखिलाफी को लेकर आज यहां सांस्कृतिक सदन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय कन्वेंशन राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मंच का संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया।