जालौर: जालौर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह से मनाया ईद उल अजहा का पर्व, देश में अमन चैन की मांगी दुआ
Jalor, Jalor | Jun 7, 2025 जालौर शहर सहित जिले भर में ईद उल अजहा का पर्व जोश और खुशी से मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग आना शुरू हो गए थे। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की हुई। शाही इमाम मौलाना मारूफ ने शनिवार सुबह 9:00 बजे नमाज अदा कराई। इस दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।