जालौर: जालोर में दो दिवसीय नागरिकता कैंप में 11 पाक नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता
Jalor, Jalor | Jun 7, 2025 राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में निवासरत पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने के लिए जिला कलक्टर कार्यालय जालोर में दो दिवसीय नागरिकता कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें 11 पाकिस्तान नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने शनिवार दोपहर 2बजे जानकारी दी।