ओबरा: चोपन के पटवध में नामांकन अभियान के तहत भ्रमण कर 30 परिवारों से संपर्क किया गया, 15 बच्चों का स्कूल में हुआ प्रवेश
चोपन ब्लॉक के पटवध की चेरो बस्ती में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला भ्रमण कर लगभग 30 परिवारों से संपर्क किया गया और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में 15 बच्चों का नामांकन कराया गया, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला।