मिर्ज़ापुर: अर्जुनपुर के ग्रामीणों ने सरकारी देसी शराब की दुकान को ग्राम व आबादी से दूर करने को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चली कि बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे अर्जुनपुर गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बताया कि थाना कोतवाली देहात के अर्जुनपुर में शराब की दुकान का ठेका नया किया गया है जो शराब का ठेका जिस स्थान पर किया जा रहा है उस स्थान पर शंकर जी का मंदिर है वहीं पास में सरकारी स्कूल है जिससे शराब पीने वाले आने जाने वाले लोगों को गलत निगाह से देखते है।