मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के भील गौर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मडहे के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे भील गौर गांव के सोनकर बस्ती में चौधरी खटीक के घर में आग लगने से घर में रखा गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार बहुत ही गरीब है जिससे गांव के लोगों द्वारा उसके खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है क्योंकि आग में सब कुछ जल कर खाक हो गया पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।