मिर्ज़ापुर: रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा और एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बैठक किया। इस बैठक में शोभायात्रा रूट समेत अन्य बिंदुओं पर पदाधिकारी ने चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने निर्देश दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।