मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में मडाई के दौरान थ्रेसर में बाल फसने से महिला किसान की मौत, घर में मचा कोहराम
मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे बालापुर गांव निवासिनी 55 वर्षीय गुनिराज देवी पत्नी मुन्नीलाल पाल परिवार वालों के साथ खेत में ही थ्रेसर मशीन से गेहूं की मडाई में जुटी थी। मडाई का काम पूरा हो चुका था इधर-उधर बिखरे डंठल समेटने के दौरान महिला का थ्रेसर के शाफ्ट में बाल फंसकर सीर से उखड़ गया। एक हाथ भी कटकर अलग हो गया। सीर में गहरी चोट लगने से महिला की मौत हो गई।