बख्शी का तालाब: ऑटो चालकों को लूटने वाला गैंग बेनकाब, राइड बुक कर तीन गिरफ्तार
सैरपुर पुलिस ने राइड बुक कर ऑटो चालकों को सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अंचल सिंह उर्फ मंगल, अमित रावत उर्फ अन्नू और हर्षित रावत उर्फ डूडू को नरहरपुर पुलिया, आईआईएम बाउंड्रीवाल के पास से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, 9,600 रुपये, एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ।