बारां: सदर थाना क्षेत्र के तुमडा गांव में गत रात्रि चोरी का प्रयास, मकान मालिक को पीटकर फरार हुए चोर
Baran, Baran | May 5, 2025 सदर थाना क्षेत्र के तुमड़ा गांव में रविवार देर रात को 7 से 8 चोरों ने 2 मोटरसाइकिल पल्सर, डीलक्स को चोरी कर गांव के समीप नहर में छुपा दिया। उसके पश्चात दूसरे घर मंे चोरी करने के दौरान मकान मालिक अमृतलाल मीणा पुत्र तोलाराम मीणा को पता चलने के बाद चोर मकान मालिक को पीटकर भाग गए। इतने मंे गांव के लोग एकत्रित हो गए तब तक चोर फरार हो गए थे।