सैदपुर: संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर उबाल जारी, भाजपा ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का उचौरी में फूंका पुतला
संसद में विपक्षी दलों के भारी विरोध के चलते महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर उचौरी बाजार में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने संतोष चौहान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों का पुतला दहन किया।