हरिद्वार: जिले में लंबे समय से कुर्सी पर जमे 23 चकबंदी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई, डीएम मयूर दीक्षित ने किया ट्रांसफर
हरिद्वार में एक स्थान काफी लंबे समय से जमें चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ Dm मयूर दीक्षित ने सख्त एक्शन लिया और 23 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया। लगातार लंबे समय से एक ही जगह पर जमे कर्मचारियों की शिकायतों का संज्ञान लेकर ही डीएम ने सहायक चकबंदी अधिकारियों, चकबंदीकर्ता, चकबंदी लेखपाल एवं कनिष्ठ सहायकों के तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर करने का आदेश भी जारी किए