बिजावर के जटाशंकर रोड के पास खेत की नरवाई में शनिवार शाम करीब 4 बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। कलेक्टर द्वारा नरवाई न जलाने के निर्देश के बावजूद ऐसी घटनाएं जारी हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।