रॉबर्ट्सगंज: जिला कृषि अधिकारी ने खाद बीज की दुकानों पर की छापेमारी, 2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस, 18 नमूने किए संग्रहित
जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र डा0हरि कृष्ण मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर0के0श्रीवास्तव सहायक निदेशक मत्स्य के साथ शाहगंज, घोरावल कस्बे में उर्वरक एवं बीज के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, उर्वरक एवं बीज का क्रय कर के कृषि के लिये ले जा रहे कृषकों से फीडबैक एवं दुकानों की जांच कर कार्यवाही की गई। शाहगंज में मराची रोड पर DAP की बोरी की जांच की गयी।