परिहार: परिहार प्रखंड के सरकारी स्कूलों के बीच 1941 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन
परिहार प्रखंड के सरकारी स्कूलों के बीच 1941 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन। पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्यान्न का आवंटन कर दिया गया है। डीपीओ ने बुधवार को बताया कि आवंटित खाद्यान्न प्रथम त्रैमास यानी अप्रैल, मई व जून माह के लिए उपलब्ध कराया गया है।