Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

उदयपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई, पांचवें दिन भी जारी, 20 किलो से ज्यादा सोना जब्त #अपराध #udaipur

Badgaon, Udaipur | Nov 28, 2022

MORE NEWS

कोटा-बूंदी में सड़क हादसों से मौतें रोकने की बड़ी पहल, लागू होगा ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम’

नई दिल्ली/कोटा, 24 जून। लोक सभा अध्यक्ष Om Birla ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के साथ महत्वपूर्ण पहल की है। संसद भवन स्थित कार्यालय में सड़क सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत SaveLIFE Foundation के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम” लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में ओम बिरला ने सड़क हादसों में युवाओं की बढ़ती मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल परिवारों के लिए ही नहीं बल्कि देश की उत्पादक शक्ति के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता बताई।
फाउंडेशन के अध्ययन के अनुसार कोटा-बूंदी क्षेत्र में हर वर्ष 400 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। रिपोर्ट में 21 ऐसे गंभीर सड़क कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं जहां करीब 50 प्रतिशत सड़क हादसा जनित मौतें होती हैं। वहीं 19 स्थान ऐसे हैं जहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण लगभग 25 प्रतिशत मौतें होती हैं।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में इंजीनियरिंग सुधार, ब्लैक स्पॉट हटाने, सड़क सुरक्षा ऑडिट, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
ओम बिरला ने कहा कि कोटा में स्थापित कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा AI आधारित निगरानी प्रणाली अपनाकर राजमार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और तेज गति से वाहन चलाने वालों की तत्काल पहचान कर कार्रवाई करने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से कोटा-बूंदी को देश का पहला आदर्श “जीरो फेटेलिटी संसदीय क्षेत्र” बनाया जा सकता है।

कोटा-बूंदी में सड़क हादसों से मौतें रोकने की बड़ी पहल, लागू होगा ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम’ नई दिल्ली/कोटा, 24 जून। लोक सभा अध्यक्ष Om Birla ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को शून्य करने के लक्ष्य के साथ महत्वपूर्ण पहल की है। संसद भवन स्थित कार्यालय में सड़क सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत SaveLIFE Foundation के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम” लागू करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ओम बिरला ने सड़क हादसों में युवाओं की बढ़ती मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह केवल परिवारों के लिए ही नहीं बल्कि देश की उत्पादक शक्ति के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता बताई। फाउंडेशन के अध्ययन के अनुसार कोटा-बूंदी क्षेत्र में हर वर्ष 400 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। रिपोर्ट में 21 ऐसे गंभीर सड़क कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं जहां करीब 50 प्रतिशत सड़क हादसा जनित मौतें होती हैं। वहीं 19 स्थान ऐसे हैं जहां ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण लगभग 25 प्रतिशत मौतें होती हैं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में इंजीनियरिंग सुधार, ब्लैक स्पॉट हटाने, सड़क सुरक्षा ऑडिट, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। ओम बिरला ने कहा कि कोटा में स्थापित कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा AI आधारित निगरानी प्रणाली अपनाकर राजमार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और तेज गति से वाहन चलाने वालों की तत्काल पहचान कर कार्रवाई करने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से कोटा-बूंदी को देश का पहला आदर्श “जीरो फेटेलिटी संसदीय क्षेत्र” बनाया जा सकता है।

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 प्रतिष्ठान सीज

उदयपुर, 24 जून। शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को दो प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेवाड़ बैंक्वेट और बालाजी कोचिंग संस्थान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी द्वारा पूर्व निरीक्षण में दोनों प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाई गई थी। इसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद सुरक्षा मानकों की पालना नहीं की गई।
आयुक्त ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैंक्वेट हॉल, कोचिंग संस्थान, होटल, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे लोगों की जान को खतरे में डालती है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शहर में लगातार सर्वे और निरीक्षण अभियान जारी है। जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे और समय पर सुधार नहीं होने पर सीजिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निगम आयुक्त ने सभी व्यवसायिक संस्थानों और भवन मालिकों से अपील की है कि वे फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग सहित सभी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा, निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

#Udaipur #FireSafety #NagarNigamUdaipur #UdaipurNews #BreakingNews #LakeCityNews #RajasthanNews #FireDepartment #PublicSafety #NewsUpdate

अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 प्रतिष्ठान सीज उदयपुर, 24 जून। शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को दो प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मेवाड़ बैंक्वेट और बालाजी कोचिंग संस्थान के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी द्वारा पूर्व निरीक्षण में दोनों प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाई गई थी। इसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद सुरक्षा मानकों की पालना नहीं की गई। आयुक्त ने कहा कि अग्नि सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैंक्वेट हॉल, कोचिंग संस्थान, होटल, अस्पताल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे लोगों की जान को खतरे में डालती है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शहर में लगातार सर्वे और निरीक्षण अभियान जारी है। जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे और समय पर सुधार नहीं होने पर सीजिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त ने सभी व्यवसायिक संस्थानों और भवन मालिकों से अपील की है कि वे फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग सहित सभी सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके। कार्रवाई के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा, सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा, निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। #Udaipur #FireSafety #NagarNigamUdaipur #UdaipurNews #BreakingNews #LakeCityNews #RajasthanNews #FireDepartment #PublicSafety #NewsUpdate

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसा कि अभी आप सबके सामने आया है, न तो दवाइयाँ आ रही हैं और न ही कोई सप्लाई हो रही है। आज जनता बेहद दुखी और परेशान है, और योजनाएँ सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह गई हैं। यह बहुत गंभीर और चिंताजनक मामला है। हमारी सरकार की यह इतनी शानदार स्वास्थ्य योजना थी जिसकी तारीफ़ आज भी पूरे हिंदुस्तान और हर राज्य में हो रही है। शायद दुनिया के किसी भी कोने में ₹25 लाख तक का मुफ़्त इलाज नहीं मिलता, जहाँ एमआरआई, सीटी स्कैन, दवाइयाँ और डायलिसिस सब कुछ मुफ़्त था। 

#ashokgehlot #rajasthan #trendingudaipur

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जैसा कि अभी आप सबके सामने आया है, न तो दवाइयाँ आ रही हैं और न ही कोई सप्लाई हो रही है। आज जनता बेहद दुखी और परेशान है, और योजनाएँ सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह गई हैं। यह बहुत गंभीर और चिंताजनक मामला है। हमारी सरकार की यह इतनी शानदार स्वास्थ्य योजना थी जिसकी तारीफ़ आज भी पूरे हिंदुस्तान और हर राज्य में हो रही है। शायद दुनिया के किसी भी कोने में ₹25 लाख तक का मुफ़्त इलाज नहीं मिलता, जहाँ एमआरआई, सीटी स्कैन, दवाइयाँ और डायलिसिस सब कुछ मुफ़्त था। #ashokgehlot #rajasthan #trendingudaipur

Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026