कसिया: कसया क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध
कसया क्षेत्र के किसानों ने अपनी उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया है। विकसित भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए कसया तहसील के राजस्वकर्मी द्वारा कसाड़ा चौक से 5 किमी दूर एनएच 28बी मार्ग स्थित साखोपार और शामपुर हतवा गांव के किसानों की भूमि को चिन्हित किया गया है। जिसका कुछ किसान विरोध कर रहे है।