कोलेबिरा: अकरम अहमद ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता
कोलेबिरा के लसिया निवासी अकरम अहमद ने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल सब जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 120 प्लस जूनियर कैटेगरी में 247.5 किलोग्राम डेडलिफ्ट उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उक्त जानकारी शनिवार को 5 बजे दी गई।