दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के मंसूर चक तक जाने वाली सड़क में अनियमित की शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारी के द्वारा इसके निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है। लोगों का कहना है कि मानक का पालन नहीं किया जा रहा है और कहीं उच्च तो कहीं नीचे नाला का निर्माण हो रहा है।