चार साल से फरार स्थाई वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा मलहरा। थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी कई गंभीर धाराओं में वांछित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। नगर निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण सिंह उर्फ हल्के भैया, पिता पूरन सिंह बुंदेला, उम्र