ओबरा: कोन में सर्पदंश से किशोरी अचेत, झाड़-फूंक के दौरान हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Obra, Sonbhadra | Jun 21, 2026 कोन थाना क्षेत्र के मंडो चट्टान गांव की 16 वर्षीय किशोरी को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि मंडो चट्टान गांव निवासिनी 16 वर्षीय मंत्रा कुमारी शनिवार को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। लकड़ी का गट्ठर बांधते समय लकड़ी में छिपे एक करैत सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी।