मंझनपुर: कौशाम्बी में छिनैती करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले में महिलाओं को निशाना बनाकर छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश अमित पासी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार की रात लगभग 11 बजे एसओजी टीम और सराय अकिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हजारीपुरवा गांव के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 9 मार्च को पीपलगांव निवासी पूजा अग्रहरि से आरोपी ने छिनैती की थी।