फतेहपुर: विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने मुराइन टोला पवार हाउस का किया घेराव, लापरवाही का लगाया आरोप
फतेहपुर जिले के मुराइन टोला पावर हाउस में भाजपा नेता सहित मोहल्ले वासियों ने देर रात पहुंचकर के जमकर हंगामा काटा। विद्युत विभाग के जेई और कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि फाल्ट हो जाने पर समय पर सुधार नहीं किया जाता और वह लोग उमस भरी गर्मी में रात-रात भर जागने को मजबूर हो रहे हैं। जेई ने बताया कि फाल्ट अत्यधिक होने पर सुधार करवाया जा रहा है ।